पैसा हड़पने के लिए व्यवसायी के कर्मचारी ने पुलिस को दी लूट की झूठी सूचना

0
27
जन वाणी न्यूज़                                                 Jan Vani news     by Jan Vani news                                                                         व्यवसायी के कर्मचारी द्वारा लूट की झूठी सूचना वह अपने भांजे के साथ मिलकर पैसों को खुद हड़प्प ने की घटना का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। सहायक पुलिस आयुक्त के मुताबिक थाना नंदग्राम अंतर्गत हार्डवेयर व्यवसायी मिलन गुप्ता ने सूचना दी कि उनका कर्मचारी कृष्ण पाण्डेय जो उनकी फर्म का पैसा 410000 रूपए एक बैग में रख कर मोटर साईकिल से दिल्ली जा रहे थे।
उसी दौरान हिंडन मेट्रो स्टेशन के पास 2 अज्ञात मोटर साईकिल सवार बदमाशों ने उनसे बैग लूट लिया। इस क्रम में घटना को थाना स्थानीय एवम पीआरवी ने अटेंड किया। थाना स्तर से 4 टीमों का गठन किया गया। पुलिस टीमों द्वारा सीसीटीवी एवम सर्विलांस की मदद ली गई। एवम कर्मचारी कृष्ण पाण्डेय से पूछताछ की गई। जिससे यह स्पष्ट हुआ की कर्मचारी कृष्ण पाण्डेय द्वारा स्वयं ही साजिश कर अपने भांजे प्रिंस पांडेय के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया गया है। प्रिंस पांडेय द्वारा यह बताया गया कि उनके द्वारा सारा पैसा शास्त्री नगर स्थित एक निजी पेमेंट एजेंसी के द्वारा मुंबई में अपने साले के पास ट्रांसफर कर दिया गया हैं।
शास्त्री नगर स्थित एजेंसी से पूछताछ की गई तो उसके द्वारा स्वीकार किया गया, कि सारा पैसा प्रिंस के साले के पास मुंबई ट्रांसफर कर दिया गया है। जिसकी रसीद उनके पास है। उस रसीद को कब्जे में ले लिया गया है । एवम प्रिंस पांडेय और कृष्ण पाण्डेय को हिरासत में ले लिया गया है। आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here