
पालिका अध्यक्ष विभु बंसल ने बताया मैं और मेरा पूरा परिवार गौ सेवा में दशकों से लगा हुआ है। जो किसी से छुपा हुआ नहीं है। इस मामले में हम बिल्कुल भी ढील नही बरतेंगे। बता दें की पिलखुवा नगर पालिका द्वारा संचालित अस्थाई गौ आश्रय में कई गाय व एक बछड़ा मरणासन्न अवस्था में मिलें थे। जिन जिसको लेकर हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया था। प्रदर्शनकारियों ने पशु चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर प्रदर्शन किया था। बजरंग दल राष्ट्रीय हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने इसकी शिकायत उपजिलाधिकारी पिलखुवा से भी की थी। तब जाकर डॉक्टर बीमार गायों को देखने आया। उक्त प्रकरण अब तूल पकड़ता जा रहा है नगर पालिका अध्यक्ष ने जांच के लिए समिति का गठन किया गया है।