पति करता था रोज-रोज पीटाई तीन प्रेमियों ने किया साथ निभाने का वादा। तो पति की पिटाई से परेशान आकर महिला ने खुद ही मिटा दिया अपना सुहाग क़ातिल पत्नी व तीनों प्रेमी गिरफ्तार
जन वाणी न्यूज़ jan Vani news कानपुर देहात। के अंतर्गत आने वाले मंगलपुर में छह दिन पहले हुई गुरुचरण की हत्या की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। इस मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी समेत उसके तीन आशिकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरचरण की हत्या उसकी पत्नी पत्नी पूजा ने अपने तीन प्रेमियों के साथ मिलकर की थी। कानपुर पुलिस ने मृतक की पत्नी पूजा,उसके आशिक़ गुलाब सिंह, शिवम् व विष्णु दयाल को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया है। आरोपियों ने घटना को दुर्घटना का रूप देने का भी प्रयास किया था। पूजा के मुताबिक गुरचरण सिंह उसके साथ आए दिन मारपीट करता था। पूजा के गुलाब सिंह, शिवम् और विष्णु से अवैध संबंध थे, उसने तीनो से ही मदद मांगी और पति को ठिकाने लगा दिया।