पड़ोसी महिला के संग रंगरलियां मनाते हुए सिपाही व महिला को पति ने रंगों हाथों पकड़ा जमकर की धुनाई

0
131

                       निलंबित सिपाही नरेश कुमार                                  by Jan Vani                जन वाणी न्यूज़              Amroha: The woman’s husband caught a constable having fun with his neighbor and beat him up. After investigation, the SP suspended him.             

अमरोहा।पड़ोसी महिला के साथ रंगरलियां मनाते हुए सिपाही और महिला को पति ने रंगे हाथों पकड़ा लिया दोनों की जमकर धुनाई की । वीडियो हुई वायरल। जांच के उपरांत एसपी ने सिपाही को निलंबित कर दिया है।

जानकारी के अनुसार अमरोहा में सिपाही नरेश कुमार पड़ोसन के घर में रंगरलियां मना रहा था। इस दौरान महिला का पति अचानक घर आ गया। सिपाही व अपनी पत्नी को प्रेम मिलाप करते देख देख वह आग बबूला हो उठा। उसने अपनी पत्नी व सिपाही दोनों की जमकर पिटाई कर दी। दरअसल दम्पति के बीच मतभेद रहता था। पड़ोस में रहने वाला सिपाही नरेश कुमार पति – पत्नि के बीच विवाद में सुलह कराने के लिए कई बार उनके घर आया। इसी बीच सिपाही ने अपना मोबाइल नम्बर महिला को यह कहकर शेयर किया की जब कभी दिक्कत हो तो बताना। फोन पर दोनों के बीच बातचीत आशिकी में बदल गई और फिर अय्याशी शुरू हो गई। शक होने पर पति ने योजनाबद्ध तरीके से पत्नि और सिपाही को रंगे हाथ पकड़ लिया। दोनों की जमकर पिटाई की। घटना की वीडियो वायरल होने पर एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने सीओ से जांच कराई। जांच रिपोर्ट आने के बाद एसपी द्वारा सिपाही नरेश कुमार को निलंबित  कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here