दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने किया कांवड़ शिविर का उद्घाटन

0
16

नरेंद्र बसल वरिष्ठ संवाददाता /जन वाणी न्यूज़ 

 

 

 

 

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने किया कांवड़ शिविर  का उद्घाटन                                    पूर्वी दिल्ली। महर्षि कांवड़ सेवा समिति के तत्वाधान में एम ब्लॉक सुंदर नगरी मंडोली जेल गेट नंबर 2 के सामने शिव भक्ति कावड़ियों की सेवारत लगाए गए कावड़ कैंप का उद्घाटन आज दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष  देवेंद्र यादव ने किया। इस अवसर पर क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोगों के अलावा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भारी संख्या में भाग लिया। शिविर केेेेेे उद्घाटन के अवसर पर देवेंद्र यादव को एक प्रतीक चिन्ह व शाल भेंट कर संस्था की ओर से सम्मानित भी किया गया।  यादव ने समारोह में शामिल लोगों को सम्बोधित भी किया। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष द्वारा कैंप में मौजूद अनेक कांवड़ियों से भी मिले उन्होंने उनकी सुख सुविधाओं का जायजा लिया। तथा संस्था के लोगों से कांवड़ियों की बेहतर सेवा के लिए आग्रह  किया। इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष अनिल भारद्वाज, जिला अध्यक्ष आदेश भारद्वाज, निगम पार्षद  हाजी जरीफ, यूथ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राजकुमार जैन, बाबरपुर जिला कांग्रेस के इंचार्ज जितेंद्र बघेल, सहित अनेक गणमान्य लोग मोजूद थे। महर्षि कांवड़ सेवा समिति के संस्थापक पूर्व विधायक वीर सिंह धिंगान के अलावा संस्था के अध्यक्ष  जुगल किशोर मुख्य सलाहकार  वी एम शर्मा, कावा अध्यक्ष अरुण मिर्जा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कमलेश शर्मा, पूर्व अध्यक्ष रचना सचदेवा, जेपी उज्जैनवाला उर्फ लाला, कोषाध्यक्ष मोहम्मद आकिल, सुरेंद्र अग्रवाल, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष ब्रह्म ढिकिया, पूर्व निगम प्रत्याशी विनोद पाल कुणाल, कुणाल शुक्ला, डॉक्टर रामटेक, डॉ पदम सिंह और पूर्व ब्लाक अध्यक्ष ताहिर अर्शी,  जिला अध्यक्ष फिरोज खान, मोoफैज कुरेशी, मुराद अंसारी, बाबा फरीद, अयूब चौधरी, ललित चौहान, जिला अध्यक्ष अनुसूचित जाति, अमित किशोर अध्यक्ष यूथ कांग्रेस, रक्षित धिंगान यूथ मित्र मंडल, दिल्ली नगर निगम समसत यूनियन कोर कमेटी के अध्यक्ष राजकुमार धिंगान, राहुल, जीनवाल, पप्पू मंसूरी, महर्षि योग शिक्षा संस्था के कार्यवाहक अध्यक्ष विनोद गुप्ता, वीके गोयल, दीपचंद , एस के सक्सेना, आदेश कुमार, सुमन चौहान, प्रिया देवी, रोशनी देवी, ब्रह्म गोदियाल, बिजी पान तमोली,जगन रोहतगी, अखिल भारतीय मजदूर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राकेश वेद, पूर्व निगम प्रत्याशी मोहन ब्रह्मपाल त्यौहार , राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मजदूर कांग्रेस सुरेंद्र ठेकेदार ताहीरपुर,  आधुनिक अध्यक्ष राजू पर्चा, रायपुर के युवा नेता शेखर उर्फ राजा मोहन पहलवान, फरीद करावल नगर, जिला कांग्रेस के अध्यक्ष आदेश भारद्वाज, यूथ के पूर्व अध्यक्ष राजकुमार जैन व दीपक वशिष्ठ आदि शाहिद सैकड़ो लोगों उपस्थित रहे। देर श्याम तक चले इस कार्य क्रम में कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। संस्था के संस्थापक पूर्व विधायक वीर सिंह धिंगान ने बताया की गत 26 वर्षों से इस कांवड़ सेवा कैम्प में हिन्दू और मुस्लिम मजबूत भाईचारे की मिसाल कायम करते हुए बड़ी श्रद्धा व सेवा भाव से शिव भक्त कावड़ियों सेवा करते आ रहे है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here