थाना नन्दग्राम पुलिस टीम द्वारा चंचल हत्याकांड के 2 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार। आत्मरक्षार्थ पुलिस द्वारा की गयी फायरिंग में दोनों बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार, कब्जे से 2 तमंचे 315 बोर मय 2 खोखा कारतूस व 3 जिंदा कारतूस बरामद

0
60

                             रविन्द्र बंसल प्रधान संपादक / जन वाणी न्यूज़                        थाना नन्दग्राम पुलिस टीम द्वारा चंचल हत्याकांड के 2 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार। आत्मरक्षार्थ पुलिस द्वारा की गयी फायरिंग में दोनों बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार, कब्जे से 2 तमंचे 315 बोर मय 2 खोखा कारतूस व 3 जिंदा कारतूस बरामद    थाना नन्दग्राम पुलिस टीम द्वारा चंचल हत्याकांड के 2 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार। आत्मरक्षार्थ पुलिस द्वारा की गयी फायरिंग में दोनों बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार, कब्जे से 2 तमंचे 315 बोर मय 2 खोखा कारतूस व 3 जिंदा कारतूस बरामद
                                                                                                                         गाजियाबाद। बुधवार को थाना नन्दग्राम क्षेत्रान्तर्गत दीनदयाल पुरी में एक व्यक्ति चंचल की कुछ अपराधियों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जिस सम्बन्ध में थाना नन्दग्राम पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया।अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु 4 टीमों का गठन किया गया था। पुलिस टीम द्वारा अथक प्रयास से घटना में संलिप्त दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया था । अभियुक्तों से पूछताछ करते हुए उनको घटना में प्रयुक्त हथियार की बरामदगी हेतु नन्दग्राम क्षेत्र के कृष्णाकुंज में लाया गया था । इसी दौरान अभियुक्तों ने वहां छुपाकर रखे गये हथियार से पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, जिसमें पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ व जवाबी कार्यवाही में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी है, जिनको घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती किया गया। अग्रिम आवश्यक कार्यवाही की जा रही है ।
अभियुक्तगण का नाम पता-
(1) अरुण पुत्र बृजेश निवासी म0न0 FK6 ग्राउन्ड फ्लोर मधुवन बापूधाम थाना मधुवन बापू धाम कमि0 गाज़ियाबाद , उम्र 23 वर्ष मूल निवासी मोहल्ला टांडा गली न0 3 शनि मंदिर के पास थाना कोतवाली नगर जनपद बुलंदशहर
(2) अनुज गौतम उर्फ बाबा पुत्र सोनू निवासी 4 सी काशीराम आवास योजना मधुवन बापूधाम थाना मधुवन बापू धाम कमि0 गाज़ियाबाद, उम्र 23 वर्ष मूल निवासी ग्राम हींगवारा थाना बीबी नगर जनपद बुलंदशहर
बरामदगी का विवरण। 1. दो अदद तमंचा 315 बोर मय 03 जिन्दा कारतूस, 02 खोखा कारतूस2. घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here