जन वाणी न्यूज़ Jan Vani news
जिस सचिन के लिए सीमा लांघ कर नेपाल से कंचन भारत आई वही बेवफा हो गया
महराजगंज। में बेवफा युवक अपनी प्रेमिका को बीच मँझदार में छोड़कर फरार हो गया। लड़की कंचन नेपाल की रहने वाली है। उसने महाराजगंज के सचिन के प्यार में नेपाल की सीमा लांघ दी और भारत चली आई थी। दो साल तक दोनों साथ- साथ रहे। लेकिन जिसकेे प्यार में कंचन अपना देश, घर बार, परिवार सब कुछ छोड़ आई अब वही सचिन बेवफा हो गया। कंचन को अकेला छोड़कर वह फरार हो गया। पीड़िता कंचन ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाइए है।