गारमेंट्स स्टोर में महिलाएं कपड़ा चुराते हुए सीसीटीवी में कैद

0
51
जन वाणी न्यूज़                                  Jan Vani news                      आंध्र प्रदेश। कडप्पा जिले में एक चौका देने वाली घटना सामने आई है। पांच महिलाएं एक गारमेंट्स स्टोर में कपड़े चोरी करते हुए सीसीटीवी में कैद हो गई है। दुकान में सभी महिलाएं एक साथ आई थी। कुछ महिलाएं दुकानदार से कपड़ों का रेट करने लगी। इसी बीच दो महिलाओं ने कपड़े चुराकर अपनी साड़ी में छुपा लिया। दुकानदार द्वारा इस मामले में पुलिस से शिकायत की गई है। पुलिस दुकानदार की शिकायत पर मामले की जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक यह घटना आंध्र प्रदेश के कडप्पा जनपद की है। यहां एक गारमेंट्स की दुकान में 5 महिलाएं पहुंचती है। और कपड़े देखने लगती है। दुकानदार उन्हें कपड़े दिखाने लगा इस बीच दुकानदार का ध्यान इधर-उधर हुआ। इसी बीच दो महिलाओं ने कपड़े चुराकर अपनी साड़ी में छुपा लिए। इसके बाद कुछ देर तक उक्त महिलाएं कपड़े देखती रही फिर सभी दुकान से बाहर निकल गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here