जन वाणी न्यूज़
योगी सरकार ने बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों के लिए 150 करोड़ से अधिक की धनराशि जारी की है क्षतिग्रस्त हुई फसलों के मुआवजे के रूप में अभी तक 71 करोड रुपये से अधिक की रकम वितरित की जा चुकी है लखनऊ। प्रदेश सरकार किसानों की आमदनी में वृद्धि के साथ-साथ आपदा के समय किसानों को होने वाले नुकसान की भरपाई के लिए भी प्रतिबद्ध है। बाढ़ की वजह से प्रदेश में फसलों को हुए नुकसान की भरपाई करने के लिए योगी सरकार ने अब तक 150 करोड़ से अधिक की धनराशि बाढ़ से प्रभावित किसानों के लिए जारी की है। यह धनराशि बाढ़ से प्रभावित जिलों की मांग पर क्षतिग्रस्त फसलों का मुआवजा देने के लिए जारी की गई है। अभी तक सरकार द्वारा सवा लाख से अधिक किसानों को 71 करोड़ रुपये से अधिक का मुआवजा उनकी क्षतिग्रस्त फसलों के लिए दिया गया है। इसमें लखीमपुर खीरी के 70 हजार किसानों को सबसे अधिक 47 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है। राहत आयुक्त जीएस नवीन के मुताबिक मुख्यमंत्री योगी के निर्देश पर प्रदेश के वार्ड ग्रस्त क्षेत्रों में लगातार बर्बाद हुई फसलों का सर्वे किया जा रहा है ताकि किसानों को समय से मुआवजा दिया जा सकता है उन्होंने बताया कि नेपाल और पहाड़ी क्षेत्र से होने गए पानी से प्रदेश के 18 जिलों की 82126.50 हेक्टर फसल प्रभावित हुई है। वही सर्वे के दौरान वास्तविक क्षतिग्रस्त फसल 29 लाख 29,243.74 हैक्टेयर मिली है। बता दे की सरकार द्वारा 33% से अधिक फसल बर्बाद होने पर ही मुआवजा दिया जाता है। राहत आयुक्त के अनुसार बाढ़ से 1,57,444 किसने की फसलें किसानों की प्रभावित हुई है। लेखपालों द्वारा अब तक एक करोड़ 56 लाख 952 किसानों को सहायता राशि प्रदान करने के लिए पोर्टल पर फीड किया जा चुका है। इनमें से अब तक एक करोड़ 25 लाख 521 किसानों को 71.01 करोड रुपए का भुगतान किया जा चुका है वही जो किसान रह गए हैं। उनकी फीडिंग का काम युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। सबसे अधिक लखीमपुर खीरी के 88540 किसने की फसलों को बाढ़ से नुकसान हुआ है। इनमें से 88544 किसने की फिटिंग पोर्टल पर की जा चुकी है वही 70,691 किसानों को 47 करोड़ रुपए का भुगतान किया जा चुका है। इसी तरह सिद्धार्थनगर में 19805 किसने की फसलों को बाढ़ से हानि पहुंची है, सभी किसानों की फीडिंग पोर्टल पर की जा चुकी है। जबकि 15478 किसानों को 7.70 करोड़ का भुगतान किया जा चुका है। इसके अलावा हरदोई के 18010 किसनों की फैसले बाढ़ से प्रभावित हुई सभी किसानों की फीडिंग पोर्टल पर की जा चुकी है। और 14673 किसानों को 5.42 करोड रुपये का मुआवजा दिया जा चुका है। राहत आयुक्त जीएस नवीन ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर बाढ़ प्रभावित इलाकों में क्षतिग्रस्त फसलों के किसानों की लिस्ट तहसीलों पर चस्पा करने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि दरअसल सरकार की ओर से किसानों को क्षतिग्रस्त फसलों का मुआवजा दे दिया जाता है। लेकिन किसानों पर लोन के बकाया समेत अन्य बकायों की वजह से मुआवजे की धनराशि खाते में पहुंचते ही लेस हो जाती है। इससे किसानों को यह नहीं पता चलता कि उन्हें क्षतिग्रस्त फसलों का मुआवजा मिला है या नहीं इसे पता करने के लिए वह तहसील के चक्कर लगाते हैं। ऐसी स्थिति ना हो इसके लिए सरकार ने तहसील पर क्षतिग्रस्त फसलों का मुआवजा प्राप्त करने वाले किसानों की लिस्ट चस्पा करने का फैसला लिया है। साथ ही तहसील में एक निश्चित दिन जिन किसानों को मुआवजा दिया गया है उनके नाम अनाउंस किए जाएंगे। वहीं सरकार की ओर से ऐसे किसानों की भी लिस्ट अनाउंस की जाएगी जिन्हें मुआवजा नहीं दिया गया इस दौरान मुआवजा न देने की वजह भी बताई जाएगी।