काकोरी ट्रेन एक्शन की 100 वीं वर्षगांठ पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

0
5
जन वाणी न्यूज़                                          Jan Vani news                 काकोरी ट्रेन एक्शन 100 वीं वर्ष गांठ के उपलक्ष में स्मृति वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन गाजियाबाद प्रभाग की मोदीनगर रेंज द्वारा नवीन मण्डी स्थल मुरादनगर में किया गया
गाजियाबाद। शुक्रवार को काकोरी ट्रेन एक्शन की 100 वीं वर्ष गांठ के उपलक्ष में स्मृति वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गाजियाबाद प्रभाग की मोदीनगर रेंज द्वारा नवीन मण्डी स्थल मुरादनगर में हुआ कार्यक्रम। जिसके अन्तर्गत हंस इण्टरमीडिट कॉलेज से नवीन मण्डी स्थल मुरादनगर तक एनसीसी केडेट्स एवं विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा रैली निकाली गयी। जिसमें मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य मंजू यादव एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य विकास यादव द्वारा पौधा लगाकर काकोरी ट्रेन एक्शन स्मृति वृक्षारोपण का शुभारम्भ किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में उपस्थित शहीद सैनिक विनोद कुमार यादव के पिता नेपाल सिंह, रिटार्यड कैप्टन सूरज पाल, रिटार्यड सूबेदार श्रीपाल यादव, भूतपूर्व सैनिक अनिल कुमार यादव एवं छात्र/छात्राओं द्वारा 150 पौधों का रोपण किया गया। कार्यक्रम में अमित सिंह क्षेत्रीय वनाधिकारी मोदीनगर द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित स्कूल के छात्र/छात्राओं एवं उपस्थित जनमानस को काकोरी ट्रेन एक्शन के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी। जिसमें उप प्रभागीय वनाधिकारी डा सलोनी एवं क्षेत्रीय वनाधिकारी मोदीनगर अमित सिंह द्वारा उपस्थित जिला पंचायत सदस्य शहीद परिवार के सदस्यों, सेवानिवृत्त कैप्टन व सैनिकों को शॉल एवं पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में श्रीमति ईशा तिवारी प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी प्रभाग गाजियाबाद, डा सलोनी उप प्रभागीय वनाधिकारी गाजियाबाद, विनोद कुमार प्रधानाचार्य, डा अमित सिंह अध्यापक एनसीसी उपस्थित रहे। इस अवसर पर वन विभाग की ओर से क्षेत्रीय वन अधिकारी अमित सिंह, मुकेश कुमार, संजीव कुमार, महेन्द्र प्रताप वन दरोगा, रोहित शर्मा, सुश्री रीतू शुक्ला वन रक्षक आदि वन कर्मचारी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here