उप्र के दिव्यांगजन द्वारा बनाये गये चित्रों, हस्तकला आदि सहित उत्पादों को प्रदर्शित करने के लिए प्रदर्शनी एवं कार्यशालाओं हेतु धनराशि सहायता के रूप में उपलब्ध

0
3
    जन वाणी न्यूज़                                       Jan Vani news
    गाजियाबाद। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी सुधीर कुमार के माध्यम से सूचित किया है कि 10 जुलाई 2024 के द्वारा राज्य निधि मद से दिव्यांगजन के हितार्थ निम्न प्रकार को वित्तीय सहायता प्रदान किये जाने का प्राविधान किया गया है।
    1. उप्र के दिव्यांगजन द्वारा बनाये गये चित्रों, हस्तकला आदि सहित उत्पादों को प्रदर्शित करने के लिए प्रदर्शनी एवं कार्यशालाओं हेतु धनराशि सहायता के रूप में उपलब्ध कराना।
    2. उप्र के दिव्यांगजन जिनका खेल/ललित कला/संगीत/नृत्य/फिल्म/थियेटर / साहित्य जैसे क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन हो, उन्हे राष्ट्रीय एवं अन्तराष्ट्रीय आयोजनों में प्रतिभाग किये जाने एवं खेल आयोजन हेतु वित्तीय सहायता उपलब्ध कराना।
    3. दैनिक जीवन के गतिविधियों को बेहतर बनाने के लिए बैच मार्क दिव्यांगता के व्यक्तियों को उच्च सहायता वाले उपकरण क्रय हेतु वित्तीय सहायता।
    4. उप्र के दिव्यांगजन जो गम्भीर बीमारियों यथा-कैंसर, थैलीसीमिया, प्लास्टिक एनीमिया, बहुस्कंलारोसिस से ग्रसित हों अथवा आयुश्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना से आच्छादित न हों, को चिकित्सा हेतु वित्तीय सहायता।
    5. दिव्यांगजन हेतु संचालित विशेष विद्यालयो में गणित अथवा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी अथवा मनौवैज्ञानिक आदि प्रयोगशालाओं की स्थापना हेतु वित्तीय सहायता।
    6. दिव्यांगजन हेतु संचालित विशेष विद्यालयो में खेल सुविधाओं का विकास खेल उपकरण क्रय हेतु वित्तीय सहायता।
    7. दिव्यांगजनों के पुनर्वासन से संबंधित सामाजिक, चिकित्सकीय, शैक्षिक एवं विधिक आदि विषयों पर राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय कार्यशाला के आयोजन हेतु वित्तीय सहायता।
    उपरोक्त के संबंध में इच्छुक सरकारी/गैर सरकारी संस्था/दिव्यांगजन उक्त योजना के संबंध में जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी, कक्ष संख्या 131 राजनगर, कलक्ट्रेट कम्पाउंड विकास भवन गाजियाबाद में संपर्क कर निर्धारित प्रारूप पर उक्त प्रस्ताव उपलब्ध कराने का कष्ट करें, अधिक जानकारी हेतु उक्त पते पर संपर्क किया जा सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here