अपर जिलाधिकारी प्रशासन रणविजय सिंह की अध्यक्षता में अभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक आहूत

0
18
         रविन्द्र बंसल वरिष्ठ संवाददाता /जन वाणी न्यूज़
    अपर जिलाधिकारी प्रशासन  रणविजय सिंह की अध्यक्षता में अभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक आहूत
    गाजियाबाद। महात्मा गांधी सभागार, कलैक्ट्रेट में जिलाधिकारी  इन्द्र विक्रम सिंह के निर्देशन पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन  रणविजय सिंह की अध्यक्षता में अभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक की गई।
    बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी प्रशासन  रणविजय सिंह ने कहा कि अधिवक्ताओं को कार्य में सुधार करने की जरूरत है। अभियोजन कार्यों की समीक्षा इसलिए की जाती है कि किसी भी प्रकार की कमी की वजह से अपराधी छुटना नहीं चाहिए और निर्दोषों को सजा नहीं होनी चाहिए।
    अपर जिलाधिकारी प्रशासन  रणविजय सिंह की अध्यक्षता में बैठक में रखे गये सभी बिन्दुओं पर विस्तृत से चर्चा की गयी।
    बैठक में मुख्य रूप से एडीएम सिटी  गंभीर सिंह, एडीसीपी  सच्चिदानंद, जेडी एमएम पान्डेय, जिला सूचना अधिकारी  योगेंद्र प्रताप सिंह सहित अधिवक्तागण उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here