पिलखुवा निराश्रित गोवंश गौशाला में गोवंश की हालत देख भड़के हिंदू संगठन लापरवाह डॉक्टर के विरुद्ध किया जमकर प्रदर्शन

0
20
                      रविन्द्र बंसल वरिष्ठ संवाददाता  / जन वाणी न्यूज़                          पिलखुवा।अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद, राष्ट्रीय बजरंग दल हापुड़ जनपद के कार्यकर्ताओं ने निराश्रित गौशाला नगर पालिका पिलखुवा मैं मरणासन्न अवस्था में पड़े गौवंशों के इलाज में लापरवाही बरतने वाले डॉ के खिलाफ प्रदर्शन किया।
देर रात को अन्तरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद, राष्ट्रीय बजरंग दल नगर पिलखुवा, के कार्यकर्ताओं को सूचना मिली कि निराश्रित गौशाला नगर पालिका परिषद पिलखुवा में कई गायों की स्थिति बहुत खराब है। गाय जिंदगी और मौत से जुझ रही हैं। सूचना मिलते ही अन्तरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद व राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। कार्यकर्ताओं ने देखा कि गौशाला के अन्दर दो गाय व एक बछड़े की हालत गंभीर है। जब इसके बारे में गौशाला स्टाफ से जानकारी प्राप्त की तो पता चला की गायों की स्थिति पिछले कई दिनों से गंभीर चल रही है।पशु चिकित्सक डा. राजपाल सिंह के द्वारा कोई इलाज नहीं किया जा रहा है। डा. स्वयं न आकर अपने कमपाउंडर को भेज देते हैं। जिसके कारण आज गायों की स्थिति बहुत गंभीर है।
जब इसकी शिकायत उप जिला अधिकारी धौलाना से की और कार्यकर्ता डा. राजपाल सिंह को बुलाने के लिए अड़े गए काफी हंगामा हुआ।
मौके पर अन्तरराष्ट्रीय हिन्दू प्रदेश महामंत्री पश्चिम उत्तर प्रदेश एडवोकेट गौरव राघव पहुंचे और कार्यवाही की मांग की। सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष पिलखुवा मौके पर पहुंचे और कार्यकर्ताओ को समझाने का प्रयास किया। इस बीच कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच नोक झोंक भी हुई
गौरव राघव ने बताया कि सवा दस बजे उप जिला अधिकारी से फोन पर बात हुई थी पूरे मामले से जब उन्हें अवगत कराया तो उन्होंने डॉक्टर के आने का आश्वासन दिया। किन्तु डॉक्टर के द्वारा उप जिला अधिकारी के आदेश की अवेहलना की गई 9:30 बजे से चले मामले में डॉक्टर को बार बार फोन करने पर एक बजे में डॉ राजपाल सिंह पहुंचे इसी दौरान एक बछड़े की ईलाज के दौरान मौत हो गई ।
प्रदेश महामंत्री व उप जिलाधिकारी धौलाना के बीच हुई फोन पर वार्ता के बाद सभी कार्यकर्ता शांत हुए। देवेन्द्र कुमार दिनेश कुमार दीपक तोमर विनेश तोमर आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here