पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो (बीपीआरएंडडी) के महानिदेशक ने किया केंद्रीय गुप्तचर प्रशिक्षण संस्थान (सीडीटीआई), गाजियाबाद का दौरा

0
5
Jan Vani news by Ravinder Bansal                                                        पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो (बीपीआरएंडडी) के महानिदेशक ने किया केंद्रीय गुप्तचर प्रशिक्षण संस्थान (सीडीटीआई), गाजियाबाद का दौरा
गाजियाबाद। बीपीआरएंडडी के महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा ने शुक्रवार को केंद्रीय गुप्तचर प्रशिक्षण संस्थान, गाजियाबाद का दौरा किया। सीडीटीआई में गाजियाबाद के निदेशक डॉ. सचिन गुप्ता ने उनका स्वागत किया। अपने दौरे के दौरान उन्होंने “साइबर आतंकवाद का मुकाबला करने में नई चुनौतियां” पर चल रहे पांच दिवसीय पाठ्यक्रम के प्रशिक्षु अधिकारियों से बातचीत की, जिसका शुक्रवार को समापन हो रहा है। इसके बाद उन्होंने संस्थान के कर्मचारियों से बातचीत की और उनके सामने आने वाली समस्याओं के बारे में जाना। उन्होंने परिसर की इमारतों यानी प्रशासन और प्रशिक्षण ब्लॉक, छात्रावास, मेस, गेस्ट हाउस और फैमिली क्वार्टर आदि का भी दौरा किया। महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा द्वारा पौधारोपण भी किया गया।
इस अवसर पर संस्थान के सभी अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here