
वाराणसी। मंडुवाडीह थाना के अंतर्गत लहरतारा में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करने वाले पिता की बंदूक से 12 वर्षीय बेटे को गोली लग गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजन तुरंत उसे लेकर ट्रामा सेंटर पहुंचे। जहां घायल बच्चे का इलाज चल रहा है। वहीं पुलिस द्वारा घटना की छानबीन शुरू कर दी गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल बच्चे का पता पिता लहरतारा स्थित किसी बैंक में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करते हैं। उसके पास लाइसेंसी 12 बोर की बंदूक है। वह ड्यूटी खत्म होने के बाद बंदूक लेकर घर आया था। उसने उसने अपनी बंदूक को घर में एक तरफ रख दिया। इस दौरान उसका 12 वर्षीय बेटा प्रथम राय बंदूक के साथ खेलने लगा। पता नहीं इसी दौरान किसी तरह से बंदूक से गोली चल गई। और गोली बच्चे को लग गई। गोली चलने की आवाज सुनकर घरवाले भागकर मौके पर पहुंचे। तो देखा बच्चा खून से लथपथ फर्श पर पड़ा हुआ था। परिजनों के होश फाख्ता हो गए घायल अवस्था में बच्चों को तत्काल ट्रामा सेंटर ले जाया गया। जहां डॉक्टरों द्वारा उसका इलाज शुरू कर दिया गया है। बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है।