रविन्द्र बंसल प्रधान संपादक / जन वाणी न्यूज़
नगर निगम की लापरवाही पर बरसा देहात मोर्चा
समस्याओं का समाधान न होने पर निगम का करेंगे घेराव : राष्ट्रीय महासचिव
गाजियाबाद, 07 सितम्बर।
राष्ट्रीय देहात मोर्चा की एक अहम बैठक आज राजनगर एक्सटेंशन स्थित महानगर कार्यालय में हुई। बैठक में शहर की ज्वलंत समस्याओं और संगठन विस्तार पर करीब एक घंटे तक चर्चा चली। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि नगर निगम की लापरवाही के चलते शहरवासियों को जल निकासी की खराब व्यवस्था और टूटी-फूटी सड़कों जैसी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
निगम को दी चेतावनी
बैठक में मुख्य अतिथि एवं राष्ट्रीय महासचिव प्रिंसिपल मंत्तराम नागर ने नगर निगम को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि शहर और कॉलोनियों की समस्याओं का जल्द निस्तारण नहीं किया गया तो देहात मोर्चा नगर निगम का घेराव करेगा।
बैठक की अध्यक्षता और संचालन
बैठक की अध्यक्षता महानगर संयोजक धर्मेंद्र गुर्जर ने की, जबकि संचालन योगेंद्र सिंह ने किया।
संगठन का विस्तार
बैठक के दौरान संगठनात्मक मजबूती पर जोर देते हुए नए पदाधिकारियों की घोषणा की गई।
जिला प्रभारी मंत्तराम नागर ने विजेंद्र भाटी (वेव सिटी) और योगेंद्र सिंह (राजनगर एक्सटेंशन) को मेरठ मंडल का सचिव नियुक्त किया।
महानगर संयोजक धर्मेंद्र गुर्जर ने अरविंद कुमार (संजय नगर) और फरयाद (डसना) को महानगर सचिव, जबकि चरण सिंह दीक्षित (साईं पुरम) और अरुण चौधरी (राजनगर एक्सटेंशन) को महानगर महासचिव नियुक्त किया।
इसके अतिरिक्त, एडवोकेट सुनील कुमार को अधिवक्ता प्रकोष्ठ का महानगर संयोजक बनाया गया।
नए सदस्यों का स्वागत
इस अवसर पर अशोक यादव (नंदग्राम), रिंकू पाल (सिहानी), रामवीर पाल (सेवानगर), विष्णु प्रधान (मोरटी) और योगेंद्र पाल (जागृति विहार) ने राष्ट्रीय देहात मोर्चा की सदस्यता ग्रहण की।
